आज होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ
आज होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ
सिवनीमालवा। संकल्पकल्याण समिति द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन 27 सितंबर शनिवार को प्रात: 10 बजे अग्रवाल भवन में आयोजित किया जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि शहर के भजन गायक दिनेश अग्रवाल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। उपस्थित श्रद्धालुओं जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक और महिलाएं भी बडी संख्या में शामिल होगी। श्री रणजीत हनुमान जी की भव्य महाआरती के साथ ही प्रसादी का वितरण किया जाएगा। प्रभात फेरी के सदस्यों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी
दो वार्डों में 45 लाख रुपए से बनेगी तीन सीमेंट सड़कें
पिपरिया। शहरके राजेंद्र और महाराणाप्रताप वार्ड में सीमेंट रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। शुक्रवार शाम को करीब 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ठाकुरदास नागवंशी भाजपा पदाधिकारियों ने भूमिपूजन किया। मंडल महामंत्री गोपालदास दूदानी ने बताया कि दोनों वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। जसमें केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताईं। व्यापारी प्रकोषठ के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि दोनों वार्डों में करीब 45 लाख रुपए की लागत से सड़कें बनेंगी। पार्षद मंजूलता चौरसिया एवं श्रीमती सोनी उपस्थित रहीं। सड़कें 275 से 300 मीटर लंबी हैं।