पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बासमती बेचने साढ़े 6 हजार किसान ने कराए रजिस्ट्रेशन

बासमती बेचने साढ़े 6 हजार किसान ने कराए रजिस्ट्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{10 अक्टूबर तक चलेगा रजिट्रेशन काम

कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया

शहरकी कृषि उपज मंडी में बासमती धान बेचने के लिए अब तक करीब 6 हजार 500 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस बार रजिस्ट्रेशन की बेहतर इंतजामों की किसान सराहना कर रहे हैं। पिपरिया के अलावा आसपास क्षेत्र और दूसरे जिलों के किसान भी बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पिपरिया मंडी में धान बेचने में किसानों की रुचि झलक रही है। बड़ी मंडी और भुगतान के अच्छे इंतजामों की वजह से यह रुझान देखने को मिल रहा है। बरेली (रायसेन), सोहागपुर और नरसिंहपुर जिले के किसान भी पहुंच रहे हैं। बासमती धान की खरीदी व्यापारी और राइस कंपनियां करती हैं। कंपनियों से मंडी समिति अनुबंध करेगी। पिछले साल धान के रजिस्ट्रेशन किसानों की भीड़ होने के बाद शुरू किए थे। जबकि इस बार धान के रजिस्ट्रेशन 1 माह पहले शुरू हो चुके हैं। मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल ने बताया कि रोज 800 से 1 हजार किसान रजिस्ट्रेशन कराने मंडी पहुंच रहे हैं। किसानों को असुविधा हो इसलिए दोपहर 12.30 तक फार्म लिए जाते हैं। इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन किया जाता है। रजिस्ट्रेशन मेन्युअली हो रहा हंै। इस काम में मंडी के करीब आधा दर्जन कर्मचारी लगे हुए हैं। मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक अभी रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर तक चलेंगे। मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल ने शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन कैंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। क्षेत्र में धान की फसल करीब 16 हजार हेक्टेयर में है। बारिश से फसल सुधर गई है। खेतों में धान की फसल लहलहा रही हंै। किसान धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। लगभग 7 हजार हेक्टेयर में मूंग की फसल हैं। तेज पड़ रही धूप से मूंग की फसल पर असर पड़ रहा है।

पिपरिया। रजिस्ट्रेशन के बाद स्लिप लेते किसान।

6 हजार 500 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया

^मंडीमें किसानों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में असुविधा हो। इसके लिए हमने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बिना भीड़ के सहजता से रजिस्ट्रेशन कराने के इंतजाम हैं। अब तक लगभग 6 हजार 500 किसानों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। एक दिन आवेदन देकर, किसान दूसरे दिन अपनी रजिस्ट्रेशन पर्ची प्राप्त कर रहा है। धान खरीदी बिक्री के भी अच्छे इंतजाम मंडी में किए जाएंगे। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। दिनेशपटेल, कृषिमंडी अध्यक्ष, पिपरिया

िपपरिया के अलाव