पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया| शहरके गांधी वार्ड, कीर मोहल्ला के लोग मूलभूत सुविधाओं

पिपरिया| शहरके गांधी वार्ड, कीर मोहल्ला के लोग मूलभूत सुविधाओं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| शहरके गांधी वार्ड, कीर मोहल्ला के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों ने नपा प्रशासन से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग है। इस संबंध में लोगों ने सीएमओ को आवेदन भी दिया है। इस इलाके में पक्की सड़कें, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक शौचालयों की कमी है। जिससे लोग रोज परेशान हो रहे हैं। गांधी वार्ड निवासी सीताराम विश्वकर्मा ने बताया कि लोगों को गंदी नालियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इस क्षेत्र में विकास के लिए प्रयास होने चाहिए, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। गांधी वार्ड में नाले पर बनी बड़ी पुलिया भी टूटी पड़ी है। इसके निर्माण की मांग भी की गई है। वार्डवासियों के मुताबिक गांधी वार्ड में नई बन रही पानी की टंकी पर शाम के समय युवक चढ़ रहे हैं। जिससे हादसा होने की आशंका है। एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में नपा अधिकारियों से चर्चा करके अच्छा करने का प्रयास करेंगे।

गांधी वार्ड के लोगों ने सीएमओ से मांगी सुविधाएं