- Hindi News
- रोड पर बैठने की अनुमति नहीं देंगे, विकल्प खोजेंगे: एसडीएम
रोड पर बैठने की अनुमति नहीं देंगे, विकल्प खोजेंगे: एसडीएम
मंगलवारा मेन रोड पर दुकानें लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं ने समस्याओं काे लेकर एसडीएम गणेश जायसवाल से मुलाकात की। सोमवार दोपहर में फुटकर विक्रेताओं ने एसडीएम श्री जायसवाल को आवेदन देकर फिर से दुकानें लगाने की अनुमति मांगी। जिसे एसडीएम ने खारिज कर दिया है। उन्होंने सख्ती से बीच रोड दुकानें लगाने की मनाही कर दी है। उन्होंने कहा कि व्यस्ततम रोड को घेरकर कारोबार करने की परंपरा गलत है। इसे बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है। एसडीएम ने सीएमओ राजमणि पांडे से कहा है कि रोज मॉनीटरिंग करें। सुभाषप्रतिमा से स्टेशन के बीच रोड पर दुकानें नहीं लगने दें। सोमवार सुबह कुछ ठेले वाले बीच रोड पर बैठक गए थे। जिसकी मौखिक शिकायत एसडीएम के पास पहुंची थी।
एसडीएम गणेश जायसवाल ने कहा कि दुकानदार दूसरे स्थान तलाशें। उन्होंने सुझाव दिया है कि शहर से सटे ग्राम हथवास में नपा की भूमि है। जहां भविष्य में मार्केट विकसित करके दुकानें दी जा सकती है। इस विकल्प पर विचार किया जाएगा। जिससे वहां फुटकर मार्केट विकसित हो तो शहर का विस्तार होगा। केवल एक स्थान पर सैंकड़ों दुकानें लगने से जहां ट्रैफिक बिगड़ता है, वहीं लोगों का पैदल चलना मुश्किल होता है। एसडीएम गणेश जायसवाल ने कहा कि विचार किया जाएगा। फुटकर व्यापारी संघ के माध्यम से दुकानदारों ने एसडीएम को आवेदन दिया है। लगभग 30-40 दुकानदार पहुंचे थे। शहरवासी महेंद्र सिंह ने कहा कि दुकानदारों के लिए अलग इंतजाम अब जरूरत बन गए हैं। ताकि दुकानदारों के जीवन यापन के लिए स्थायी व्यवस्था हो सके। अब नई बनने वाली परिषद को इस मामले में गंभीरता से सोचना होगा। ताकि आने वाले दिनों में परेशानी बढ़े। एसडीएम गणेश जायसवाल ने फुटकर दुकानदारों से कहा कि रोड पर बैठने की इजाजत कोई नहीं दे सकता है। चाहे जब हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित की जा सकती है। लेकिन आप लोगों के लिए विकल्प तलाशे जाएंगे। अलग मार्केट विकसित हो ताकि फुटकर व्यापारियों के की स्थायी व्यवस्था हो सके। इसके लिए नपा परिषद के साथ विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रोड के बड़े दुकानदार सामग्री फैलाकर नहीं रखें। व्यापारी ट्रकों से लोडिंग अनलोडिंग रात के समय कराएं। ताकि आने-जाने में असुविधा हों। शिकायत मिली तो जुर्माने की कार्रवाई करेंगे। लोग कहते हैं कि बीच रोड पर कारोबार की प्रथा पिपरिया में ही पनपी है। रोड के बाजू में तो ठेलों पर