- Hindi News
- चोरों ने सोने चांदी के जेवर समेत 12 हजार नगदी उड़ाए
चोरों ने सोने चांदी के जेवर समेत 12 हजार नगदी उड़ाए
{पुलिसकर्मी पहुंचे जांच करने, 1 लाख रुपए की चोरी का अनुमान
कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया
पिपरियाब्लॉक के गांव शंखनी के एक घर में चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 10 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात बीती रात हुई है। सोमवार सुबह गांव के लोग शिकायत करने पिपरिया सिटी पुलिस थाने पहुंचे। गांव सांडिया चौकी के तहत आता है। सांडिया चौकी का स्टाफ वारदात की जांच करने मौके पर गया। सांडिया चौकी प्रभारी एमएस बट्टी ने बताया कि प्रमोद पटेल के घर से अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराकर ले गए हैं। जानकारी के मुताबिक लगभग 1 लाख रुपए की चोरी का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक सदस्य भोजपाल चौधरी ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनके चाचा के घर चोरी की। 3 तौला सोना आधा किलो चांदी और लगभग 12हजार रुपए नगदी ले गए हैं। यह गांव में दूसरी घटना है। इसके पहले करीब 6 माह पहले चोरी हुई थी। शहर में भी पिछले दिनों तिलक वार्ड और काबरा कालोनी में दो चोरियां हुईं। जिनका कोई सुराग नहीं लगा है। शहर और गांवाें में चोरों का आतंक बढ़ रहा है।