पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बटवाल गोलीकांड : निर्दोषों को करें परेशान, एक साथ आए और अलग अलग सौंपे ज्ञापन

बटवाल गोलीकांड : निर्दोषों को करें परेशान, एक साथ आए और अलग-अलग सौंपे ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसाथ आए और नारेबाजी की। एक पक्ष ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा तो दूसरे पक्ष ने निर्दोषों को जबरन परेशान नहीं करने जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दो पहलू नजर आए। बटवाल गोलीकांड को लेकर यह आंदोलन किया गया मशीनरी व्यापारी संघ, पोरवाल समाज और पिपलिया मंडी से आए व्यापारियों द्वारा। मशीनरी व्यापारी सुरेशचंद्र बटवाल पर एक व्यक्ति ने उस वक्त गोली चलाकर हमला कर दिया जब वे घर जा रहे थे। हमले के तार पिपलियामंडी के प्रतिष्ठित वयोवृद्ध व्यापारी मोहनलाल गुप्ता और अशोक फरक्या से जुड़ने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ से पिपलियामंडी के व्यापारी आक्रोशित हो गए थे। व्यापारियों के विरोध के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अभी तक सुरेश बटवाल पर हमला करने वाले आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। इसी बीच बुधवार को दो पक्ष एकजुट होकर कलेक्टर-एसपी के दफ्तर पहुंचे। एक पक्ष पिपलियामंडी से आया था। पोरवाल समाज के समाजजन के साथ व्यापारी संघ और कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल शामिल था। इस पक्ष ने पुलिस द्वारा वयोवृद्ध व्यापारी गुप्ता और फरक्या पर लगाए आरोपों का विरोध किया। पोरवाल समाज ने आपत्ति जताते हुए समाजजन की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। नीमच मशीनरीज व्यापारी संघ द्वारा हमले के आरोपियों को शीघ्र पकड़े की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर पीआर करतौलिया को सौंपा।

कलेक्टोरेट के बाहर नारेबाजी करते नागरिक।