पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकार्पण के बाद भी नहीं हो रहा उपयोग

लोकार्पण के बाद भी नहीं हो रहा उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सालभर से काम नहीं रहा भवन, बीएमआे ने कहा अधूरा है

भास्करसंवाददाता. टकरावद

मल्हारगढ़ तहसील के खड़पालिया में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण हुए सालभर हो गया। बावजूद भवन का उपयोग नहीं हो रहा। बीएमआे का कहना है काम अधूरा है। इससे परेशानी रही है।

गांव की आबादी 1500 है। उप स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद मंशाखेड़ी, गायरीखेड़ा, मुज्जाखेड़ी, हरनीखेड़ा, काल्याखेड़ी, चिल्लोद पिपलिया के रहवासियों को उम्मीद थी कि इलाज के लिए अब मल्हारगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिली। केंद्र का भवन लोकार्पण के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं के उपयाेग में नहीं रहा। भवन 9 लाख की लागत से तैयार हुआ था। मल्हारगढ़ ब्लाॅक मेडिकल ऑफिसर आर के खाद्योत का कहना है लोकार्पण हुए तो वर्षभर हो गया लेकिन उस समय काम अधूरा था। मामले को लेकर लोनिवि के कार्यपालन यंत्री एसके बंसल का कहना है उचित निराकरण निकालेंगे। हम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से चर्चा कर प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

खड़पालिया में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन।