पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपलियामंडी | रेलवेब्रिज पर सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से

पिपलियामंडी | रेलवेब्रिज पर सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलियामंडी | रेलवेब्रिज पर सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद 20 मिनट आवाजाही बाधित हुई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर सीधा कराया। पुलिस ने बताया तालखेड़ा के दिनेश पाटीदार ने शिकायत की। उसने बताया सोमवार दोपहर वह ट्रैक्टर (एमपी 44 एए 7744) में गिट्टी लेकर तालखेड़ा लौट रहा था। दोपहर 2 बजे रेलवे ब्रिज पर पीछे से रहे ट्रक (एचआर 55 एस 5801) ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर पलट गया। घटना के बाद ब्रिज पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली सीधी कराई। घटना में ट्रैक्टर सवार नारायण को मामूली चोट आई।

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, एक घायल