- Hindi News
- 5 किलोमीटर का तलावपिपलिया बूढ़ा मार्ग जर्जर
5 किलोमीटर का तलावपिपलिया-बूढ़ा मार्ग जर्जर
{दो पहिया वाहन चालक रोज हो रहे परेशान
{अधिकारी का आश्वासन जल्द होगा काम
भास्करसंवाददाता | तुरकिया
तलावपिपलियासे बूढ़ा तक 5 किमी क्षेत्र की सड़क जर्जर हो चुकी है। चालकों को आवागमन में खासी परेशानी होती है। उदयसिंह चौहान, दिलीपसिंह ने बताया स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दोपहिया वाहन चालक गिट्टी से फिसल जाते हैं। रोड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बना था जो समयावधि में पूरा नहीं हुआ। इसी रोड से तहसील मुख्यालय मल्हारगढ़, कृषि मंडी के लिए क्षेत्रवासी गुजरते हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि गारंटी पीरियड खत्म होने से पहले रोड सुधारी जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक प्रबंधक मनोहरसिंह चुंडावत ने कहा आसपास के गांवों में नाली निर्माण चल रहा है। उसके खत्म होते ही रोड ठीक कराएंगे।
तलावपिपलिया-बूढ़ा मार्ग अनेक स्थानों से उखड़ गया।