पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषदों के खिलाफ नागरिकों का फूटा आक्रोश

नगर परिषदों के खिलाफ नागरिकों का फूटा आक्रोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीसफाई समस्या से परेशान नागरिकों का गुस्सा सोमवार को फूटा। सुवासरा में पानी के लिए महिलाओं ने नप अध्यक्ष पति पर चूड़ियां फेंकी और उन्हें अध्यक्ष के कक्ष में बंद कर दिया। पिपलियामंडी में पांच दिन से सफाई नहीं होने से नाराज व्यापारी नागरिकों ने रोड पर कचरा डालकर आक्रोश जताया।

नगर के वार्ड-14 की महिलाओं ने सोमवार को नप अध्यक्ष पति पर चूड़ियां फेंकी और नप कार्यालय के कमरे में बंद कर दिया। वार्डवासी पेयजल सप्लाय नहीं होने से नाराज थे। हंगामा मचाते नप अध्यक्ष पर कमीशन के आरोप लगाए। सुबह प्रदर्शन हुआ तो नगर परिषद ने शाम पेयजल सप्लाय कर दी।

सोमवार सुबह वार्ड 14 में पेयजल सप्लाय का टर्न था। नागरिक पांचवें दिन पानी के इंतजार में थे। नगर परिषद ने सप्लाय नहीं किया। दोपहर 12 बजे वार्ड की महिलाएं-पुरुष नगर परिषद भवन पहुंचे। अध्यक्ष श्यामूबाई मेहर और सीएमओ रज्जू खां अपने कक्षों में नहीं मिले तो नागरिकों ने दफ्तर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नप अध्यक्ष पति रामसिंह मेहर पहुंचे और निराकरण का आश्वासन देने लगे। इस दौरान नोंकझोंक तेज हुई और महिलाओं ने हाथों से चूड़ियां निकाली और अध्यक्ष पति मेहर पर फेंकी। मेहर भीड़ से बच अध्यक्ष कक्ष में गए तो भीड़ ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। कुछ देर बाद मेहर समर्थकों ने दरवाजा खुलाया और दोनों पक्षों में बातचीत हुई। एक घंटे गहमागहमी का माहौल रहा।

‘अध्यक्षकेवल कमीशन वाले काम ही कराते हैं’-वार्डवासी विजयलोहार का कहना है नप अध्यक्ष उनके पति कमीशन वाले कामों पर ही ध्यान देते हैं। नप पांचवें दिन पानी का दावा करती है लेकिन वह भी नहीं मिल रहा। बात बर्दाश्त के बाहर हुई तो विरोध करना पड़ा। बाबूलाल लोहार ने बताया अध्यक्ष की निष्क्रियता का खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। पक्की नालियां बन रही और पेयजल अन्य सुविधाएं समय पर मिलती। व्यवस्था बहाल हुई तो फिर घेराव करेंगे।

‘ट्यूबवेलमें ज्यादा पानी नहीं होने से परेशानी’-सुवासरा नपअध्यक्ष श्यामूबाई मेहर ने बताया नगर के कुछ हिस्सों में पेयजल प्रदाय करने वाली ट्यूबवेल में ज्यादा पानी होने से पानी सप्लाय नहीं कर सके। शाम को पानी दे दिया। 10 फरवरी को नप का सम्मेलन है। इसमें नगर विकास के प्रस्ताव पास कराएंगे। विपक्षी दल के पार्षद अड़चन लगाते हैं। इससे कई काम अटकते हैं। कमीशन का आरोप बिलकुल झूठ है।

आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क के बीच में डाला कचरा।