‘चुनाव में धनबल घातक’
पिपलियामंडी| चुनावमें धनबल का उपयोग प्रजातंत्र के लिए घातक है। प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता डटकर मुकाबला करें। यह बात श्यामलाल जोकचंद ने बुधवार को गीतांजलि वाटिका में जिपं चुनाव को लेकर संगठन की बैठक में कही। मोहनलाल गुप्ता, अनिल शर्मा, रामेश्वर आर्य, नागूलाल चौहान, बाबूलाल पंवार, मौजूद थे। संचालन भूपेंद्र महावर ने किया।