- Hindi News
- महंगाई भत्ते में देरी पेंशनरों में आक्रोश
महंगाई भत्ते में देरी पेंशनरों में आक्रोश
पिपलियामंडी. महंगाईभत्ता देने का आदेश आगे बढ़ा देने पर पेंशनरों कर्मचारियों में आक्रोश है। सेवानिवृत्त पेंशनर महासंघ पिपलिया अध्यक्ष राधेश्याम उदिया, सचिव गोवर्धनलाल कनेरिया ने बताया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कर्मचारियों पेंशनरों को 1 जुलाई से महंगाई भत्ता देने के आदेश दिए थे। यह भत्ता देने की तारीख 1 अक्टूबर तय की। इससे पेंशनरों में आक्रोश है।