सड़क की ऊंचाई का विरोध
पिपलियामंडी. टूलेन सड़क निर्माण के दौरान गांधी चौराहे भराव कर सड़क की ऊंचाई को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से बारिश में दुकानों में पानी भरेगा। सड़क निर्माण कंपनी के लाइजनिंग आफिसर ब्रिजेंद्र पांडे का कहना है पूर्व में नाला बनाया जा रहा था। विरोध हुआ और काम रोकना पड़ा। अब सड़क निर्माण का विरोध हो गया। उन्होंने कहा फिलहाल विवाद वाले स्थान पर काम रोक कर अन्य जगह शुरू कर दिया है।