शिविर में 340 का नेत्र परीक्षण
शिविर में 340 का नेत्र परीक्षण
टकरावद | सुभाषहाईस्कूल बूढ़ा में रविवार को नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें 340 रोगियों की जांच की गई। शिविर में बूढ़ा, टकरावद, नापाखेड़ा, लिंबावास, चिलोद पिपलिया के ग्रामीण पहुंचे। कमजाेर नजर वाले 100 लोगों को चिन्हित किया। डॉ. रामनिवास पाटीदार, कांतिलाल धनाेतिया, राजू सोनी, दशरथ पाटीदार भी मौजूद थे।