पिपलियामंडी | घरके बाहर सो रही एक महिला के साथ छेड़छाड के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया खोखरा निवासी एक महिला ने शिकायत की। उसने बताया बुधवार रात वह घर के बाहर खटिया पर सो रही थी। तभी गांव के कारूलाल बावरी ने छेड़छाड़ की। आरोपी फरार है।