चोरी के मामले में एएसपी को सौंपा ज्ञापन
चोरी के मामले में एएसपी को सौंपा ज्ञापन
पिपलियामंडी | काचरियाचंद्रावत में चोरी के मामले में नामजद आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने एएसपी सुनिल मेहता को ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद, सरपंच बाबूलाल चौधरी, बंशीलाल पाटीदार ने एएसपी को घटना से अगवत कराया। पिपलिया टीआई केके शर्मा ने बताया चोरी का मामला जांच में है। प्रकरण दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।