पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मंडियाें में विवाद के बाद बंद हुई नीलामी

दो मंडियाें में विवाद के बाद बंद हुई नीलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी

कृषिउपज मंडी में लहसुन के ढेर खरीदने की बात पर दो व्यापारियों के पुत्रों के बीच हाथापाई हो गई। डेढ़ घंटे मंडी में नीलामी नहीं हुई।

सुबह 11 बजे व्यापारी दिनेश बंसल के बेट गौरव और राजू होतवानी के बेटे विपिन का विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाया। इस बीच किसान विरोध करने लगे। मंडी प्रशासन ने दोनों पक्षों के आवेदन लिए तब जाकर मंडी में नीलामी शुरू हो पाई। नीलामी बंद किए जाने से नाराज किसान बमोरा (नीमच) के मुकेश पाटीदार, देपालपुर (इंदौर) के उमेश पाटीदार, खेड़ा (उज्जैन) के मुकेश धाकड़ ने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों ने बताया 4 दिन से उपज लेकर आए हुए हैं। राेज विवाद से नीलामी बंद हो जाती है। शेड में व्यापािरयों का माल रखा है। मंडी सचिव विजयकुमार वर्मा का कहना है व्यापारियों की आपसी लड़ाई के कारण नीलामी प्रभावित हुई थी। दोनों पक्षों के आवेदन लेने के बाद मंडी चालू कराई। आवक ज्यादा होने के कारण परेशानी रही है।

विवाद सुलझाते व्यापारी। फोटो भास्कर

विवाद के दौरान बहस करते मंडी अध्यक्ष के पति व्यापारी।