चलती कार का फाटक खोला, बाइक सवार घायल
भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी
चलतीकार की फाटक खोलने से बाइक सवार घायल हो गया। मामला गुरुवार शाम 6.30 बजे नाहरगढ़ थाने के गरनई मार्ग का है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक गोपाल डांगी ने बताया एक कार चालक ने अचानक फाटक खोल दिया। इससे इससे बाइक के पीछे बैठे पीपलखेड़ी निवासी मांगीलाल डांगी गिर गए। पुलिस ने बताया वाहन नंबर घायल के बयान लेना हैं।