पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘विनम्र और ज्ञानी हर क्षेत्र में सफल होते हैं’

‘विनम्र और ज्ञानी हर क्षेत्र में सफल होते हैं’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलियामंडी| मानवजीवन मिलना कठिन है लेकिन जीवन को सार्थक करना मुश्किल है। यह विचार दमिताश्रीजी मसा ने गुरुवार को कुमठ आराधना भवन में आयोजित व्याख्यान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा धर्म के तीन लक्षण अहिंसा, संयम तप को अंगीकार करो, दूसरों के दिल काे दुखाना भी हिंसा है। ज्ञानी व्यक्ति कभी नहीं छलकता जबकि अज्ञानी बात-बात में उबाल खाता है। विनम्र ज्ञान व्यक्ति हर क्षेत्र में सफल होते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। प्रभावना कुमठ परिवार की ओर से वितरित की गई।