आरोपी को रिमांड पर भेजा
पिपलियामंडी | कचनारा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने 3 दिन और रिमांड पर भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी के जेवर, छत्र, मुकुट व चांदी का हाथी बरामद किया। नाहरगढ़ टीआई बीएल सोलंकी ने बताया 18 अक्टूबर 2015 की रात मंदिर से चोर नकदी, मुकुट व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए, तोड़फोड़ भी की। जांच में पुलिस ने राजस्थान के निंबाहेड़ा के चरलिया ब्राह्मण निवासी अमरूनाथ पिता मोहननाथ कालबेलिया व प्रकाश पिता मिट्ठूनाथ कालबेलिया व उज्जैन जिले के खेड़ा खजूरिया निवासी बबलू पिता कैलाशनाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया था। टीआई ने बताया तीनों को सीतामऊ कोर्ट में 8 फरवरी को पेश किया। उन्हें 12 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा। अब न्यायालय ने 15 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा है।