लापता युवक का शव चंबल से मिला
पिपलियामंडी | चंबल नदी में लापता हुए मछली ठेकेदार के कर्मचारी का शव छठे दिन शुक्रवार सुबह नदी से मिला। टीआई बीएल सोलंकी ने बताया 7 फरवरी को नाहरगढ़ थाने के ग्राम कोलवी स्थित एलवी महादेव के पास चंबल नदी में नहाते समय मछली ठेकेदार के कर्मचारी उत्तरप्रदेश के बदायू के खेड़ा बुजुर्ग निवासी शेरसिंह जटिया (21) लापता हो गया था। पिछले दिनों से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह शव मिला।
प्रतिभाओं का सम्मान
पिपलियामंडी | जलोदिया शाप्रावि में जन अभियान परिषद व पंचायत द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया । बीएसी वीरेंद्रसिंह शक्तावत, सरपंच कृष्णपाल सिंह शक्तावत, ब्लाक समन्वयक अर्चना भट्ट, राजेश कारपेंटर मौजूद थे। संचालन रमेशचंद्र डिगा ने किया।