- Hindi News
- सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने नर्स से की छेड़छाड़
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने नर्स से की छेड़छाड़
भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी/नारायणगढ़
पिपलियामंडीके सरकारी अस्पताल में सोमवार रात एक डॉक्टर ने नर्स से छेड़छाड़ की। विरोध में मंगलवार सुबह दुर्गावाहिनी मातृशक्ति कार्यकर्ताओं ने पिपलियामंडी नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। मामले में डॉक्टर का एक साथी फरार है।
सोमवार रात 11.30 बजे नारायणगढ़ में पदस्थ डॉ. किशोर पाटीदार और मल्हारगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एमपीडब्ल्यू यशवंत केथवास पिपलियामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां शटर बंद था। डॉक्टर ने हाथ में कीड़ा काटने का बहना कर शटर खुलवाया। ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने डॉ. किशोर पाटीदार से उनके बारे में जानकारी मांगी तो डॉ. ने नर्सों के साथ गाली-गलौज की। एक नर्स का हाथ पकड़ लिया। नर्सें के विरोध पर रात 12 बजे डॉ. पाटीदार साथी केथवास के साथ लौट गए। घटना के विरोध में मंगलवार सुबह 8.30 बजे विहिप की दुर्गावाहिनी मातृ शक्ति कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। एआई बी.आर. निनामा पहुंचे और नर्सो की शिकायत पर डॉक्टर उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
छेड़छाड़जैसा कोई मामला नहीं - मामलेमें डॉ. पाटीदार ने मीडिया से बात नहीं की। पुलिस के सामने कहा मैंने किसी नर्स को नहीं छेड़ा। एक नई नर्स ने अस्पताल में मेरा परिचय मांगा तो मैंने उससे परिचय मांग लिया। उसने बहस की और मामला यहां तक पहुंच गया।
नारायणगढ़ पहुंची कार्यकर्ता
पिपलियामंडीथाने में प्रकरण दर्ज कराने के बाद सभी कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे नारायणगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। यहां डॉक्टर को कर्मचारियों ने एक कमरे में बंद कर दिया। दोपहर 12.30 बजे एसडीएम आर.पी. वर्मा एसडीओपी एस.एस. झाला पहुंचे। महिला कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को उनके हवाले करने की मांग की। समझाइश के बाद डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
डॉक्टरको गिरफ्तार किया
^नर्सके साथ छेड़छाड़ के मामले में डॉ. पाटीदार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। एक साथी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज है। फिलहाल वह फरार है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एस.एस.झाला एसडीओपी
नारायणगढ़ अस्पताल के बाहर नारेबाजी करती दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति कार्यकर्ता। इनसेट: आक्रोशि