- Hindi News
- शांति समिति की बैठक में अभियान चलाने की मांग
शांति समिति की बैठक में अभियान चलाने की मांग
शांति समिति की बैठक में अभियान चलाने की मांग
पिपलियामंडी | नवरात्रि,दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों को लेकर मंगलवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने आवारा पशुआें को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की। तहसीलदार पारस कुन्हारा, सीएमआे हमीद अहमद खान, बिजली कंपनी के एई चंद्रशेखर सोनी, नप अध्यक्ष प्रवीणा गुप्ता, कचरमल राठौर, चौथमल गुप्ता भी मौजूद थे।
भाजपानेता सूर्यवंशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
मंदसाैर| रतलामजिले के लुहारी में भाजपा नेता कैलाश सूर्यवंशी की हत्या के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। मेघवाल संघ प्रांताध्यक्ष रामेश्वर राठौर ने बताया घटना से समाजजन में रोष है। उन्होंने बताया समाज के वरिष्ठ मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।