- Hindi News
- पिपलियामंडी | कृषिउपज मंडी में मंगलवार को लहसुन की बंपर
पिपलियामंडी | कृषिउपज मंडी में मंगलवार को लहसुन की बंपर
पिपलियामंडी | कृषिउपज मंडी में मंगलवार को लहसुन की बंपर आवक हुई। दिनभर में 20 हजार बोरी की आवक से गेट बंद करना पड़े। मंडी के बाहर मुख्य मार्ग पर दोनों आेर लहसुन से भरे वाहनों की कतार से जाम लगा। अन्य जिंस की आवक काफी कम रही। मंडी सचिव विजय वर्मा ने बताया बारिश के कारण किसानों की उपज खुले में खाली नहीं करा सकते। शेड में कम जगह होने से वाहनों को बाहर ही रोकना पड़ा।
लहसुन की बंपर आवक, लगी वाहनों की कतार