शून्य पर पट्टे जारी नहीं किए तो आंदोलन
शून्य पर पट्टे जारी नहीं किए तो आंदोलन
{बही पार्श्वनाथ में हुई अफीम किसानों की बैठक
पिपलियामंडी|बहीपार्श्वनाथ में अफीम किसानों की बैठक हुई। इसमें शून्य पर पट्टे जारी करने की मांग उठी। किसान अमृतराम पाटीदार ने कहा सरकार ने किसानों की अनदेखी की है। हमारी लड़ाई 51 पर नहीं बल्कि शून्य पर पट्टे जारी कराने की है। हमारा लक्ष्य है प्राकृतिक आपदा से कटे पट्टे किसानों को वापस मिलें। जल्द मांगे मानी ताे आंदोलन करेंगे। बैठक को अफीम काश्तकार राजू राठौर, कन्हैयालाल पाटीदार, योगेश जोशी, रामेश्वर आर्य, मोहनलाल धनगर, लालसिंह काचरिया, वीरम डांगी, जगदीश पाटीदार मौजूद थे।