सब्जी मंडी बचाओ समिति गठित, कल देंगे ज्ञापन
पिपलियामंडी | मंगलवार को टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर में सब्जी मंडी बचाओ समिति का गठन हुआ। संरक्षक अनिल शर्मा, अध्यक्ष भंवरलाल दलाल, उपाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, सुनील देवरिया, कोषाध्यक्ष भंवर राठौर, सचिव भूपेंद्र महावर को बनाया। बैठक में तय हुआ 11 फरवरी सुबह 11 बजे मल्हारगढ़ एसडीएम को ज्ञापन देंगे। इसमें अवैध निर्माण को तोड़ने, जमीन सीमांकन की मांग की जाएगी। भूमाफियाओं के बारे में अवगत कराएंगे।
चौपाल में सुनी समस्याएं
पिपलियामंडी | कांग्रेसजन ने अयोध्याबस्ती के वार्ड 9 में चौपाल लगाकर वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। शौचालय, सीसी रोड, अतिक्रमण, गंदगी जैसे शिकायतें आई। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने बताया नप में आवेदन देकर निराकरण कराएंगे। महेंद्र गेहलोत, मदन चौहान, अनिल मुलासिया, रामलाल खारोल मौजूद थे।