वार्षिकोत्सव में दी प्रस्तुतियां
पिपलियामंडी | कृष्णा पब्लिक स्कूल कनघट्टी का वार्षिकोत्सव हुआ। अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शरद जैन, नूर मोहम्मद पठान, बसंतीलाल आर्य, मुकेश पाटीदार, ओमप्रकाश सुथार उपस्थित थे। संचालन आशीष शर्मा ने किया। बही पार्श्वनाथ स्थित सशिमं में स्नेह सम्मेलन हुआ। रंगमंचीय प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों में जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश दीक्षित, शिवलाल पाटीदार, सुरेश परमार उपस्थित थे। संचालन प्रधानाध्यापक ममता माली ने किया।