पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्मकल्याणक महोत्सव 17 को

जन्मकल्याणक महोत्सव 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता | पिपलियामंडी

बहीपार्श्वनाथ में पार्श्वनाथ प्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव अट्‌ठम तप आयोजन साध्वी गुणरंजनाश्रीजी मसा, मोक्षर|ाश्रीजी मसा आदि ठाणा-3 की निश्रा में होगा। 17 दिसंबर को विशाल मेले के साथ मुंबई के सुनील शाह परिवार ने स्वामी वात्सल्य रखा है।

ट्रस्ट प्रमुख महेंद्र चौरडिय़ा, तीर्थ पेढ़ी अध्यक्ष अशोक कुमठ ने बताया 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे पार्श्वनाथ महापूजन होगा। लाभार्थी हुलासबाई कुमठ परिवार पिपलियामंडी रहेगा। 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे जन्मकल्याणक पर विशेष प्रवचन गुणानुवाद सभा, वार्षिक चढ़ावे की बोलियां सुबह 10.30 बजे रथयात्रा आयोजन होगा। दोपहर में पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा का आयोजन एमएस परिवार भीलवाड़ा द्वारा होगा। 11 बजे से स्वामी वात्सल्य होगा। 18 दिसंबर को उवसग्गहरं महापूजन हाेगा।