टीआई पर भेदभाव का आरोप
पिपलियामंडी| मल्हारगढ़के पहेड़ा में मोहर्रम के चालीसवें पर सबील लगाने की अनुमति नहीं देने पर थाना प्रभारी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए एसडीएम आरपी वर्मा और एसडीओपी सुरेंद्रसिंह झाला को ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में मल्हारगढ़ थाने पहुंचे लोगों का कहना है टीआई द्वारा अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। सबील से किसी को कोई आपत्ति नहीं है। पहेड़ा के पूर्व सरपंच शराफत खान, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, अनिल बौराना, इशरत शेख, जनपद सदस्य रामप्रसाद राठौर, रफीक खान, आबिद खान अन्य मौजूद थे। टीआई लक्ष्मणसिंह ने बताया पहेड़ा में जिस स्थान पर गरबे और गणेश स्थापना होती है वहां सबील लगाने की मांग की। विवाद हाे इसलिए दूसरी जगह सबील लगाने की समझाइश दी।