पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 दिन बाद भी नहीं मिला चंबल में लापता युवक

4 दिन बाद भी नहीं मिला चंबल में लापता युवक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी

चंबल से लापता मछली ठेकेदार का कर्मचारी चौथे दिन बुधवार को नहीं मिला। 8 गोताखोरों की टीम उसकी देर रात तक तलाश करती रही। नाहरगढ़ टीआई बीएल सोलंकी ने बताया रविवार को नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में कोलवी में एलवी महादेव के पास चंबल के पास दोपहर साथियों को नहाने का कहकर गया मछली ठेकेदार का कर्मचारी यूपी के बदायु निवासी शेरसिंह पिता रामचंद्र जटिया लापता था। बुधवार को गोताखोरों ने नदी में तलाशा लेकिन पता नहीं चला।

वाहन की टक्कर से अज्ञात की मौत

पिपलियामंडी |
फोरलेन पर सूंठोद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 4.30 बजे सूंठोद व बरखेड़ापंथ के बीच ढाबे के पास अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मल्हारगढ़ पुलिस के अनुसार मृतक 55 साल का है और हुलिया भिखारी जैसा है।

खबरें और भी हैं...