मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना, ज्ञापन
पिपलियामंडी | किसानों को फसल नुकसान मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस द्वारा गांधी चौराहे पर धरना दिया गया। जनपद के पूर्व सदस्य श्यामलाल जोकचंद ने कहा तहसील सूखाग्रस्त होने के बाद किसानों को परेशान किया जा रहा। पर्यवेक्षक मोहम्मद हुसैन रिसालदार, मोहनलाल गुप्ता, तुलसीराम पाटीदार, कचरूलाल चड़ावत, अशोक खिंची, बाबू मंसूरी ने संबोधित किया। नगर में रैली निकाली। डाक बंगला पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार पारस कुन्हारा को सौंपा। संचालन इशरत शेख ने किया।