पिपलियामंडी | सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मलवा द्वारा सरस्वती संस्कार सेवा केंद्र पर प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। प्रांत प्रमुख कमल गोठी, प्रांत प्रभारी लक्ष्मीनारायण यादव ने संस्कार व नैतिक शिक्षा काे जीवन का आधार बताया। ग्राम भारती जिला प्रमुख नरेश रावत, रामलाल राठौर, शिवभानु शक्तावत मौजूद थे।