सब्जी मंडी बचाओ समिति ने सौंपा ज्ञापन
पिपलियामंडी | सब्जी मंडी पर हुए अतिक्रमण को हटाने व मंडी बचाने के लिए गुरुवार को एसडीएम एनएस राजावत को कलेक्टर ने नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में शासकीय जमीन से हो रहे अतिक्रमण काे तत्काल हटाने की मांग की गई। समिति संरक्षक अनिल शर्मा, भंवरलाल रावलिया, धीरज अग्रवाल, भूपेंद्र महावर, भंवर राठौर, राजेश सैनी, मदन चौहान, कैलाश पाटीदार सहित अन्य मौजूद थे।