किसान मोर्चा की बैठक आयोजित
अंबाह | नागाजीधाम पोरसा में बुधवार को भारतीय जनता किसान मोर्चा की ग्रामीण एवं नगरीय मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिला अध्यक्ष राम सेवक सिंह तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कृषि महोत्सव पर चर्चा करते हुए बताया कि 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक गांव-गांव रथ यात्राएं निकाली जाएंगी।