कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति-रीति से कराया परिचित
नागाजी क्षत्रिय धर्मशाला में बजरंग दल की बैठक का हुआ आयोजन
कार्यकर्ताओं को समाज में संस्कार प्रसारित करने की जिम्मेदारी की दी जानकारी
भास्कर संवाददाता। पोरसा
नगाजी क्षत्रीय धर्मशाला में बीते रोज बजरंग दल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक देवी सिंह भदौरिया, विभाग संगठन मंत्री उमेश पराशर, विभाग मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, जिला संयोजक गिरिजा शंकर सिकरवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बैठक के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया गया। इसके बाद संगठन के उद्देश्य से परिचित कराते हुए प्रांत संयोजक ने बताया कि बजरंग दल सेवा, सुरक्षा व संस्कार पर आधारित संगठन है। जो आपदा प्रबंधन से लेकर समाज में संस्कार प्रसारित करने व राष्ट्र सुरक्षा तक की जिम्मेदारी का निर्वहन करता है। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह तोमर व जिला मंत्री धमेंद्र शर्मा ने संगठन में नवीन दायित्वों की घोषणा की। बैठक में नगर मंत्री शिवा सिंह तोमर, गौ-सेवा प्रमुख अचल सिंह सेंगर, सतीश शर्मा, रामदत्त शर्मा, आदित्य पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।