पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य विभाग ने जब्त किए सिलेंडर

खाद्य विभाग ने जब्त किए सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाह | जिलाखाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आर एस धाकरे ने शुक्रवार को पोरसा में एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए दो घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों का उपयोग गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार में किया जा रहा था। दोषी व्यक्ति के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रकरण दर्ज किया है। नागाजी धर्मशाला के शाला के पास संचालित इलेक्ट्रिकल दुकान का संचालक पवन गुप्ता प्रतिष्ठान के पीछे काफी समय गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को इस सूचना पर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने पोरसा पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रिक दुकान के पीछे रखे दो घरेलू सिलेंडर रखे मिले। जिन्हें मौके पर ही जब्त कर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया। धाकरे के अनुसार इन सिलेंडरों का उपयोग पवन गैस रिफिलिंग के अवैध धंधे में कर रहा था।