पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमओ पद रिक्त, शर्मा शिवपुरी भेजे

सीएमओ पद रिक्त, शर्मा शिवपुरी भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा | पोरसानगर पंचायत में सीएमओ का पद एक बार फिर से रिक्त हो गया है। हाल ही में राज्य शासन ने राजस्व निरीक्षक कमलेश नारायण शर्मा को पोरसा प्रभारी सीएमओ का दायित्व सौंपा था। लेकिन शुक्रवार को उनका स्थानांतरण प्रभारी सीएमओ के रूप में शिवपुरी कर दिया है। याद रहे कि पोरसा नगर पंचायत में काफी समय से सीएमओ पद रिक्त है। समय-समय पर यहां प्रभारी सीएमओ भेजे जाते हैं। लेकिन बार-बार स्थानांतरण होने के कारण पोरसा में सीएमओ ठहर नहीं पा रहे।