- Hindi News
- निरीक्षण: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तो कहीं सहायिका रहीं नदारद
निरीक्षण: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तो कहीं सहायिका रहीं नदारद
कार्यकर्ता का 15 दिन का तो सहायिका का सात का मानदेय राजसात करने के निर्देश जारी।
भास्करसंवाददाता| पोरसा
आंगनबाड़ीकेन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान औरेठी, मटियापुरा, माधौसिंह का पुरा चक्कीपुरा की कार्यकर्ता सहायिका ड्यूटी से गैर हाजिर पाई गईं। सीडीपीओ डा. मनोज कुमार गुप्ता ने दोनों के क्रमश: 15 सात दिन के मानदेय राजसात करने के आदेश जारी किए हैं। माधौसिंह का पुरा अमरपुरा के स्व-सहायता समूहों द्वारा मैन्यु के मुताबिक पोषण आहार नाश्ता नहीं दिए जाने के मामले में समूहों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सोमवार को सीडीपीओ डा. गुप्ता, औरेठी आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचे तो वहां कार्यकर्ता सिया तोमर अनुपस्थित पाई गईं। सहायिका ड्रेस पहने नहीं पाई गईं। कार्यकर्ता का सात दिन का मानदेय राजसात करने के आदेश दिए गए हैं। चक्कीपुरा केन्द्र पर सहायिका गैर हाजिर मिलीं उनका भी सात दिन मानदेय राजसात कराने की कार्रवाई की गई है। अमरपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को नाश्ता नहीं मिलने की शिकायत पाई गई। सीडीपीओ ने इस मामले में स्व-सहायता समूह को नोटिस जारी किया है।
शनिवार को मटियापुरा आंगनबाड़ी केन्द्र के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता कमलेश तोमर दो दिन से ड्यूटी से नदारद थीं। उनका 15 दिन का मानदेय राजसात करने के आदेश दिए गए हैं। माधौसिंह का पुरा केन्द्र पर कार्यकर्ता लक्ष्मी तोमर ड्यूटी पर नहीं आई थीं। उनका सात दिन का मानदेय राजसात करने के आदेश दिए गए हैं। इस केन्द्र पर शिकायत मिली कि स्व सहायता समूह द्वारा भेजा जा रहा पोषण आहार मैन्यू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। पोषण आहार की क्वालिटी हल्की होने से बच्चे उसे खाना पसंद नहीं करते हैं। इस संबंध में समूह को नोटिस जारी कर उससे जवाब मांगा है।
पोरसा : एकीकृत बाल विकास कार्यालय का (फाइल फोटो)।
कार्यकर्ता को परेशान कर रहा है सरपंच
बालकीका पुरा केन्द्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू तोमर ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ डा. मनोज गुप्ता से शिकायत की कि उनकी पंचायत के सरपंच राजा उपाध्याय उन्हें मोबाइल पर आए दिन परेशान करते हंै। बीते आठ दिन में सरपंच ने तीन बार कॉल कर, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। सरपंच उन कार्यकलापों में भी हस्तक्षेप कर रहा है जिनमें हस्तक्षेप के उन्हें कोई अधिकार नहीं है। सीडीपीओ ने सरपंच को गांव में तलाश