- Hindi News
- उधारी मांगी तो युवक पर चाकू से कर दिया हमला
उधारी मांगी तो युवक पर चाकू से कर दिया हमला
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, अारोपी फरार।
भास्करसंवाददाता| पोरसा
अंबाहरोड स्थित प्रहलाद बाग के पास शुक्रवार की रात पांच लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं बलवा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राम नगर पोरसा में रहने वाला बिनोद पुत्र गिरधर सिंह तोमर (32) शुक्रवार रात पौने आठ बजे प्रहलाद बाग से होते हुए अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अजीत उर्फ बंटी पुत्र मुरारी सखवार निवासी राम नगर, रिंकू पुत्र गंभीर सिंह निवासी गनपति का पुरा एवं इनके तीन अन्य साथी मिल गए। दोस्ती होने के कारण सभी लोग वहां शराब पीने लगे। इसी दौरान विनोद ने अजीत से उधारी के दो हजार रुपए मांग लिए। इसी बात पर अजीत बौखला गया और उसने अपने तीनों साथियों से बिनोद को पकड़ने को कहा। इसी बीच अजीत ने विनोद के गले चेहरे सहित शरीर में कई जगह चाकू से वार कर दिए। इसके बाद वे मौके से चले गए। लहूलुहान बिनोद को पोरसा अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रैफर किया है।