- Hindi News
- तरैनी गांव में दीवार गिरने से छह घायल, एक रैफर
तरैनी गांव में दीवार गिरने से छह घायल, एक रैफर
चौथ पटा में शामिल होने आए रिश्तेदार सहित पति-प|ी 12 वर्षीय पुत्र घायल।
भास्करसंवाददाता| पोरसा
पोरसाथाना क्षेत्र स्थित तरेनी पंचायत के अनिरुद्ध सिंह का पुरा में शनिवार की सुबह दस बजे भराभरा कर एक मकान की दीवार गिर पड़ी। घटना के दौरान दीवार की चपेट में आकर अधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभरीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए ग्वालियर जेएएच रैफर किया है। शेष सभी का इलाज पोरसा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस राजस्व अधिकारी मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक तरेनी पंचायत के अनुरुद्ध सिंह का पुरा गांव में रहने वाले कल्याण जाटव का मकान काफी पुराना बना हुआ है। शुक्रवार को घर में चौथ-पटा होने के कारण रिश्तेदार भी आए हुए थे। शनिवार को कल्याण अपनें परिजन रिश्तेदारों के साथ मकान की दीवार के पास बैठकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भरभराकर दीवार गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आकर कल्याण जाटव (35), उसकी प|ी गौरा (32) एवं 14 वर्षीय पुत्र देवेंद्र के अलावा भान सिंह पुत्र श्याम नारायण (36), लक्ष्मण सिंह पुत्र सरमन लाल (62) के अलावा भिंड जिले से आए उनके रिश्तेदार जय सिंह घायल हो गए। दीवार गिरने एवं लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा घायलों को तत्काल पोरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां भान सिंह की रीढ़ की हड्डी में अधिक चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर भेज दिया। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है।