डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार
नागाजीपेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा, दो जिंदा राउंड, तलवार, कुल्हाड़ी लोहे की रॉड बरामद की है।
पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मप्र डकैती अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पोरसा टीआई बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नगाजी पेट्रोल पंप के पीछे लगभग आधा दर्जन बदमाश हथियार लेकर बैठे हुए हैं। सभी बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। टीआई ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों का एक साथी संदीप तोमर निवासी कौंथर खुर्द पुलिस की घेराबंदी को भेदकर भागने में सफल हो गया। कार्रवाई के दौरान अनूप पुत्र मुनीम सिंह तोमर (कौंथर खुर्द), रामअवतार पुत्र निहाल सिंह तोमर, रामलखन पुत्र रणवीर तोमर (राजाखेड़ा), राजू पुत्र रामअवतार तोमर (कौंथर खुर्द) को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।