- Hindi News
- एसबीआई का एटीएम एक माह से खराब, उपभोक्ता हो रहे परेशान
एसबीआई का एटीएम एक माह से खराब, उपभोक्ता हो रहे परेशान
बैंक प्रबंधन ने कहा-मुंबई से आएंगे इंजीनियर
भास्करसंवाददाता। पोरसा
पिछलेएक महीने से इमली चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम खराब है। पैसा नहीं निकलने से व्यापारी सहित ग्रामीणजन परेशान हैं। एटीएम को ठीक कराने परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार शाखा प्रबंधक से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
भारतीय स्टेट बैंक के उपभोक्ता ओमप्रकाश ओझा, महेश धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि लगभग एक माह से एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। अधिकारियों के रवैये एटीएम बंद रहने से नाराज होकर कुछ दिन पहले उपभोक्ताओं ने एटीएम में लगे मॉनीटर की स्क्रीन को तोड़ दिया था। क्योंकि मांग करने के लंबे समय बाद भी एटीएम को ठीक नहीं कराया गया।
मालूम हो कि क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े हजारों ग्राहक ऐसे हैं जो पैसा निकालने के लिए ग्रामीण इलाकों से पोरसा आते हैं। लेकिन पैसा नहीं मिलने से वे परेशान हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक निखिल नारायण का कहना है कि एटीएम की मरम्मत कराए जाने के लिए मुम्बई स्थित हआफिस को सूचना दे दी गई है। एक्सपर्ट आते ही एटीएम को चालू करा दिया जाएगा।
बंद एसबीआई का एटीएम।