पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जौटई से गढ़ीपुरा तक नहीं बनी सड़क, ग्रामीण परेशान

जौटई से गढ़ीपुरा तक नहीं बनी सड़क, ग्रामीण परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा। पोरसासे तीन किलोमीटर दूर जौटई गांव से गढ़ी का पुरा तक तीन किलोमीटर रोड नहीं बनने से आधा दर्जन गांव के लोग आवागमन के लिए परेशान हैं। अधूरे पड़े सड़क मार्ग का निर्माण पूरा कराने ग्रामीणों ने कई बाद जनपद सीईओ लेकर जिला पंचायत सीईओ तक की गई, बावजूद सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण शिवराज सिंह तोमर, नारायण सिंह, रघुनाथ सिंह, निरंजन सिंह ने भास्कर को बताया कि नाहर का पुरा, बटुरी का पुरा, नरसिंग गढ़, हिसकी आदि गांव में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे खटिया पर रखकर पोरसा लाना पड़ता है। सड़क निर्माण को लेकर विधायक, सांसद से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।