पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर वाहन, जाम से लोग परेशान

सड़क पर वाहन, जाम से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसा| भारतीयस्टेट बैंक के सामने मुख्य सड़क पर दोपहिया वाहन खड़े होने से नगर में जाम के हालात बने रहते हैं। लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन से नगर के लोगों ने मुख्य बाजार में पार्किंग व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि एसबीआई बैंक के सामने सुबह दस बजे से ही दुपहिया वाहनों की कतार सड़क पर लगना शुरु हो जाती है। जिसके चलते बाजार जाते समय आम जनता को केवल परेशानी हो रही है, बल्कि उन्हें दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क पर बाइके खड़ीं होने के कारण यात्री बसों को निकलने में भी मुश्किल हो रही है। बाजार में अधिक भीड़-भाड़ रहने के कारण लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। कई बार सड़क पर चलते समय लोग धक्का-मुक्की करने लगते हैं तथा झगड़े फसाद की स्थिति निर्मित हो जाती है।