- Hindi News
- मुक्तिधाम में ‘सत्यम शिवम सुंदरम्’ की झलक
मुक्तिधाम में ‘सत्यम-शिवम-सुंदरम्’ की झलक
{जहां जाने से डरते थे लोग, उस मुक्तिधाम में गूंज रही बच्चों की चहक
{संभाग के लिए मॉडल है पोरसा का मुक्तिधाम
सतेंद्रसिकरवार/कमलेश मिश्रा|पोरसा
मुक्तिधामका नाम सुनते ही मन में एक उजाड़-वीरान जगह का नजारा दिमाग में बन जाता है लेकिन पोरसा का मुक्तिधाम ऐसा है, जहां सुबह के वक्त बच्चे, बूढ़े, जवान महिलाएं मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं, वहीं औषधीय मनमोहक सुंगंधित फूलों से लदे पेड़-पौधों से मिलने वाली प्राणवायु सत्यम-शिवम-सुंदरम के अर्थ को परिपूर्ण करती है।
दरअसल मुक्तिधाम का यह कायाकल्प किया है लॉयंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता ने। जिन्होंने नगरवासियों के सहयोग से पोरसा के मुक्तिधाम को एक ऐसे मॉडल के रूप में तैयार किया, जिसके बारे में सुनकर लोग अचरज करते हैं। पोरसा के मुक्तिधाम को सत्यम, शिवम, सुंदरम की थीम पर तीन अलग-अलग भागों में बांटकर तैयार किया गया है।
मुक्तिधाम के पार्क में झूला झूलते बच्चे औषधीय पौधों से बनाया गया त्रिसूल।
यह भी जानें
{महाशिव रात्रि के पर्व पर मुक्तिधाम में भगवान शिव का औषधियों से अभिषेक किया जाता है। इसके अलावा भस्मी चढ़ने का आयोजन बढ़े स्तर पर होता है।
{ हर साल होली के दिन होने वाले मिलन समारोह में शामिल होने नगर के हजारों लोग मुक्तिधाम आते हैं।
{ दीपावली एक दिन पहले छोटी दीपावली (यम चतुर्थी) की देर शाम महादीपदान का आयोजन होता है। जिसमें नगर के हजारों लोग शमिल होकर पूर्वजों की आत्मशांति के लिए दीपदान करते हैं।