पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाटर लेवल नीचे जाने से नगर में आधा सैंकड़ा हैंडपंप ठप

वाटर लेवल नीचे जाने से नगर में आधा सैंकड़ा हैंडपंप ठप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाटर लेवल नीचे जाने से बरगद चौराहे पर बंद हैंडपंप।

धीमी गति से चल रहा है पाइप लाइन का काम

भास्करसंवाददाता| पोरसा

हरसाल की तरह इस बार भी पोरसा नगर का वाटर लेवल 10 से 15 फीट नीचे चला गया है। ऐसे में विभिन्न वार्डों में स्थित आधा सैकड़ा से अधिक हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। पेयजल समस्या का समाधान करने नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन बढ़ाए जाने का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। लेकिन गति धीमी होने के कारण फिलहाल समस्या का समाधान होता दिखाई नहीं देता।

यहां बताना जरुरी है कि जनवरी-फरवरी महीने में पोरसा क्षेत्र में ट्यूबवेलों से फसलों की अधिक सिंचाई की जाती है। ऐसे में हर साल यहां 15 फरवरी के बाद जमीन का वाटर लेवल दस से पंद्रह फीट तक नीचे चला जाता है। वर्तमान में ऐसे हालात होने से विभिन्न वार्डों में आधा सैकड़ा से अधिक हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। प्रभावित इलाकों के लोग निजी बोरों से पानी लाकर घरों में आपूर्ति कर रहे हैं, तो कुछ को पेयजल का परिवहन तक करना पड़ रहा है। हालांकि लोगों की शिकायत पर नगर पालिका द्वारा बंद हुए हैंडपंपों में पाइप लाइन बढ़ाने का कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन संबंधित ठेकेदार का काम बहुत धीमा है। जिन इलाकों के हैंडपंप का जल स्तर नीचे चला गया है उनमें राधा कृष्ण मंदिर के पीछे, पोस्ट ऑफिस के पास, पुत्तूराम की गली, गांधी नगर स्थित राठौर गली, बरगद चौराहा, वार्ड पंद्रह स्थित धनेटा गांव, किर्रांच रोड, वार्ड छह, संजय स्कूल के पीछे, पानी की टंकी के पास, धनेटा रोड, अटेर रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं।

लाइनबढ़वाई जा रही है

^हरसाल दस से पंद्रह फीट तक जमीन का वाटर लेवल नीचे चला जाता है। वाटर लेवल नीचे जाने से जिन इलाकों में हैंडपंप बंद हो गए हैं, वहां पाइप लाइन बढ़वाई जा रही है। मुरारीलाल शर्मा, उपयंत्री नगर पालिका पोरसा