पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच पद के लिए चुनाव आज

108 ग्राम पंचायतों में उप-सरपंच पद के लिए चुनाव आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाह-पोरसा में पीठासीन अधिकारी तैनात, 12 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

भास्करसंवाददाता| अंबाह

अंबाह-पोरसाक्षेत्र में 108 ग्राम पंचायतों में उप-सरपंच पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एसडीएम इकबाल मोहम्मद द्वारा गुरुवार को सभी पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री वितरित करा दी गई है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक सभी मतदान दल संबंधित पंचायत में पहुंच जाएंगे। दोपहर 12 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

तहसीलदार मीनीषा कौल के मुताबिक उप-सरपंच का निर्वाचन करने लिए पंचों की कम संख्या बाधा नहीं बनेगी। यदि पंचायत में दो पंच भी चुने गए हैं तो वहां उप-सरपंच का चुनाव कराया जाएगा। तहसीलदार के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा उप-सरपंच का चुनाव करने संबंधी दिशा-निर्देश में पंचों की कम संख्या होने की स्थिति को हवाला नहीं दिया गया है। इसलिए जहां पंचगणों का चुनाव हो चुका है वहां उप-सरपंच का निर्वाचन किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में दोपहर 12 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जो शाम चार से पांच बजे तक चलेगी। पोरसा में चुनाव व्यवस्थाओं की देखरेख तहसीलदार केडी शर्मा को सौंपी गई है।

क्षेत्र में ही बनाएंगे मतपत्र

अंबाहमें 55 ग्राम पंचायतों में उप-सरपंच पद का निर्वाचन होना है, वहीं पोरसा की 53 ग्राम पंचायतों में उप-सरपंच चुने जाएंगे। चुनाव कार्य में लगे पीठासीन अधिकारियों को पंचायत में पहुंचते ही उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज करना होगी। दोपहर 12 बजे से नाम निर्देशन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर चुनाव कराया जाएगा। मौके पर उम्मीदवारों के नाम दर्ज करने के बाद मतपत्र तैयार किए जाएंगे। इस कार्य के लिए पीठासीन अधिकारियों को खाली मतपत्र दिए गए हैं। मौके पर ही मतगणना के परिणामों की घोषणा की जाएगी।

रिपोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर को देंगे

^यदिकहीं नामांकन निरस्त होने या नामांकन दाखिल नहीं होने से उप-सरपंच का चुनाव नहीं हो पाता, ऐसी स्थिति में पीठासीन अधिकारी इसकी रिपोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर को देंगे। जिसके उपरांत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाद में चुनाव कराया जाएगा। मनीषाकौल, तहसीलदार अंबाह

ग्राम पंचायत भवन बड़खरा, जहां शुक्रवार को चुनाव होना है।