- Hindi News
- हनुमान मंदिर पर मनाया गया वर्षगांठ उत्सव
हनुमान मंदिर पर मनाया गया वर्षगांठ उत्सव
बाबारामचरन की जग्गा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंगलवार को चौथी वर्षगांठ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत राम किशोर शास्त्री द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराने के साथ विश्व शांति के लिए यज्ञ भी कराया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने जनकल्याण के लिए आहुतियां दीं। इस कार्यक्रम में ग्रमीण अंचल के श्रद्धालू भारी संख्या में उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसादी लाभ लिया।