समाजसेवी व्यवसायी लखमी चंद का निधन
पोरसा | नगरके समाजसेवी एवं व्यवसायी लखमी चंद अग्रवाल (95) का रविवार को निधन हो गया। पोरसा के मुक्तिधाम में आर्यसमाज पद्धति से श्री अग्रवाल का अंत्येष्टी की गई। वृद्धावस्था होने कारण श्री अग्रवाल कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इस अवसर पर डॉ अनिल गुप्ता, सियाराम वर्मा, हिरओम सिंघल, उमा शंकर गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, राम मोहन, कृपाशंकर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।