- Hindi News
- ‘पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से बदला प्रकृति का स्वभाव’
‘पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से बदला प्रकृति का स्वभाव’
पोरसा| चंबलवनस्थली कॉलेज में पूनम समाज सेवी संस्था द्वारा शनिवार को जैव विविधता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोहर सिंह तोमर, बीआरसी बिंदुसार सिंह तोमर, डॉ व्हीके शर्मा उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से प्रकृति का स्वभाव बदल रहा है, जिसके चलते मानव समाज के सामने पर्यावरण को संतुलित रखना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। जीवों के सरंक्षण से ही प्रकृति का संतुलन बना रह सकता है। कार्यशाला में जीवधारियों की प्रजातियों की जानकारी देते हुए पौध रोपण पर अधिक बल दिया गया। कार्यक्रम में नेहरु युवा संगठन के राकेश तोमर, महाराज सिंह तोमर, राजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामसेवक, भूपेंद्र आदि उपस्थित थे।